आगरा। ताजगंज क्षेत्र के बिल्लोचपुरा में (AIMIM) की ओर से जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फिरोजाबाद मिर्जा मुर्करम बेग के नेतृत्व में नौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में युवा शहर अध्यक्ष इरफान सैफी, युवा शहर उपाध्यक्ष फैज सैफी, परेवज सिद्दकी, सोहिल खान तथा युवा विधानसभा अध्यक्ष, छावनी विधानसभा आगरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी की सदस्यता लेने वालों में दानिश, अरयान, अजहर, समीर, आदिल, नौशाद, फैजान, अरमान और गुलाम नबी शामिल हैं।
इस दौरान स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी बातचीत की गई। लोगों ने सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न स्थानीय समस्याओं से पार्टी नेताओं को अवगत कराया। मिर्जा मुर्करम बेग ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता को युवा छावनी विधानसभा सचिव, आगरा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मिर्जा मुर्करम बेग ने नवनियुक्त पदाधिकारी को संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी।
मिर्जा मुर्करम बेग ने कहा कि पार्टी लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

