कासगंज। भारतीय किसान यूनियन ने संगठन के प्रति कार्य, मेहनत और सक्रियता को देखते हुए सहावर निवासी अजमत हुसैन पुत्र अब्दुल अजीज को जनपद कासगंज, उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताई कि अजमत हुसैन संगठन एवं चौधरी टिकैत की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अजमत हुसैन के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
उल्लेखनीय है कि अजमत हुसैन सहावर के मोहल्ला काजी के निवासी हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।
