सहावर चेयरमैन नाशी ख़ान व सिढ़पुरा चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता का कमेटी ने किया इस्तकबाल
कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सिढ़पुरा में हर साल की तरह इस साल भी आज देर शाम को बड़े जोश फरोश के साथ जूलूसे मुहम्मदी निकाला गया। जूलूस का आगाज पटियाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत ने फीता काटकर किया।
जूलूस ए मुहम्मदी करतला मार्ग से शुरू होकर मैन बाजार मस्जिद से होते हुए रहमानी मस्जिद पर जुलूस खत्म हुआ।जूलूस में विभिन्न प्रकार की धार्मिक झाकिया व अरबी लिवास मे घोड़ो व ऊटों पर बैठकर रवाना हुए।
सहावर नगर पंचायत चेयरमैन नाशी ख़ान व सिढ़पुरा चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता का कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया और जुलूस में शिरकत सभी लोगों को फल वितरण किए गए। कस्बे में जगह जगह खजूर, तबर्रुक, मिष्ठान व फल वितरण किए गए।
जुलूस में निजाम अहमद बबन भाई तोहिद सिद्दीकी नाजिम बरकाती अनीस अहमद फरीद बाबा नदीम हुसैन सलीम अहमद शम्मी कपूर गुप्ता वाहिद अल्वी इसरार अहमद इरफान भाई शानू सैफी नाजिम खान परवेज वारसी आदि लोग मौजूद रहे।
