आगरा। कमिश्नरेट आगरा में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 26/27 अगस्त 2026 की रात थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रिंस उर्फ काली को अश्या नाला रोड तथा अमन उर्फ बृजमोहन धाकरे को कांशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि प्रिंस उर्फ काली के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा संख्या 299/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं, अमन उर्फ बृजमोहन धाकरे के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 300/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार पूर्व आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रिंस उर्फ काली के खिलाफ वर्ष 2023 में थाना कमला नगर और थाना ट्रांस यमुना में लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं अमन उर्फ बृजमोहन धाकरे के खिलाफ आगरा के अलावा अलीगढ़, प्रयागराज और फिरोजाबाद में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- प्रिंस उर्फ काली पुत्र धर्मेंद्र, निवासी पूर्व पता प्रदीप राम बिहार कॉलोनी, नगला रामबल, थाना ट्रांस यमुना, आगरा; मूल निवासी नगला कहेरी, थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद।
- अमन उर्फ बृजमोहन धाकरे पुत्र ऋषिकेश धाकरे, निवासी अग्रसेनपुरम, पीलाखार, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2, थाना एत्माद्दौला, आगरा।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस।
- 01 अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षकों ऋषि कुमार, लविश नागर, हिमांशु तोमर, प्रशांत बाजपेयी तथा पुलिस टीम के अन्य कर्मचारियों द्वारा की गई।
