आगरा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग ने शांति देवी के निवास पर पहुंचकर उनसे राखी बंधवाई। इस अवसर पर उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी भाईचारे को समाज की मजबूती का आधार बताया।
मिर्जा मुकर्रम बेग ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे अवसर समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।
