सचेत ऐप से मिली सूचना, कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना
आगरा। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा समेत उत्तर प्रदेश के चार जनपदों में अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की बहुत संभावना जताई गई है।
अलर्ट में आगरा, अलीगढ़, हाथरस और मथुरा जनपद शामिल हैं। इन जिलों के कई इलाकों में बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में अलर्ट
- आगरा
- अलीगढ़
- हाथरस
- मथुरा
मौसम की चेतावनी के बीच प्रशासन और स्थानीय लोगों की नजर अब अगले कुछ घंटों के मौसम पर बनी हुई है। तेज बारिश की स्थिति में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
Times of Taj | खबर वही, जो असर करे।
