जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया प्रशासनिक फेरबदल, आतिश कुमार मुख्यालय से अटैच
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत पटियाली के एसडीएम एवं नगर पंचायत ईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे आतिश कुमार को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
आतिश कुमार के स्थान पर सुशांत सांवरे को पटियाली एसडीएम का चार्ज सौंपा गया है। इससे पहले सुशांत सांवरे सहावर एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनके सामने पटियाली क्षेत्र में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी।
हर्षिता देवड़ा बनीं सहावर की एसडीएम
प्रशासनिक फेरबदल के तहत हर्षिता देवड़ा को सहावर का नया एसडीएम बनाया गया है। उन्हें क्षेत्र की प्रशासनिक एवं राजस्व व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी की ओर से किए गए इस फेरबदल को जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।
