आगरा, । AIMIM के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं फिरोजाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी मिर्जा मुकर्रम बेग शनिवार को नाला चून पचान, नाई की मंडी, आगरा पहुंचकर हाल ही में दिवंगत हुए बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी फ़ईम उद्दीन के परिजनों से मुलाकात की।
मिर्जा मुकर्रम बेग ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता दिलाने के लिए जिलाधिकारी, आगरा को पत्र लिखकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मानवीय आधार पर परिवार की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत हाजी फ़ईम उद्दीन के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
