प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे में बस के अंदर फंसे 9 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
Times of Taj अस्वीकरण: यह समाचार उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। घटना से संबंधित तथ्यों में जांच के दौरान बदलाव संभव है।
