आगरा। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब नॉर्थ ईदगाह में बुधवार को भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ।

प्रसिद्ध रागी वीर हरप्रीत सिंह जी ने मधुर वाणी में शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से गुरु चरणों में मत्था टेका। कीर्तन उपरांत अरदास और गुरु का हुकमनामा हुआ, जिसके बाद अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रधान हरजीत सिंह प्रिंस, तिरलोक सिंह, समाजसेवी श्याम भोजवानी, जसवीर सिंह जस्सी, कवलजीत सिंह पुरी, रूबल, हरजीत, बाबा वीर और हर्षिल भोजवानी सहित अन्य सेवा में रहे। पूरे कार्यक्रम में संगत ने ‘सतनाम वाहे गुरु’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

