आगरा:आगामी दिसंबर माह में गोवर्धन धाम में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय छप्पन भोग मनोरथ महोत्सव की सफलता और दिव्यता की कामना के साथ श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार ने सोमवार को बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में प्रथम सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में गौ माता को विविध प्रकार की शाक-सब्जियां, दालें, मिष्ठान एवं पारंपरिक व्यंजनों सहित छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सभी सेवक सदस्यों ने मिलकर “जय श्री गिरिराज महाराज की” उद्घोषणा करते हुए गौ माता की आरती और पूजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर महेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल और नीरज अग्रवाल ने श्री गिरिराज जी एवं गौ माता के पूजन से किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन के साथ गौ सेवा करते हुए छप्पन भोग अर्पित किया। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
सभी ने संकल्प लिया कि आगामी 22 दिसंबर 2025 से गोवर्धन धाम में होने वाले महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नितिन अग्रवाल, अर्चित पांडेय, प्रदीप अग्रवाल, योगेश बंसल, आरएस गुप्ता, सुबोध यादव, विष्णु गोयल, रजनीश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अनूप गोयल, करण गोयल, निधि अग्रवाल, सीमा गोयल, सिटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, दीपक मित्तल, महेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल (मोनू भाई), अमित अग्रवाल, मनीष बंसल, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
-
#श्रीगिरिराजजी
-
#गौसेवा
-
#छप्पनभोग
-
#गोवर्धनधाम
-
#भक्ति
-
#गोमाता
-
#हरिनामसंकीर्तन
-
#धार्मिककार्यक्रम
-
#महोत्सव
-
#आगरा
-
#गोवर्धनधाम2025
-
#DecemberFestival
-
#DivyaMahaotsav
-
#JaiShriGirirajMaharaj
-
#GauSevaWithBhakti
-
#DevotionalFestival
-
#DivineCelebration
-
#56Bhog

