कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति की पहल, कागज के पैकेटों में भोजन वितरित कर दिया प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का संदेश
आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 में कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति ने समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायी पहल की। समिति की ओर से फुटपाथ पर सामान बेचकर आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को कागज के पर्यावरण-अनुकूल पैकेटों में पूड़ी-सब्जी वितरित की गई। इस पहल के जरिए जरूरतमंदों की मदद के साथ प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया।
समिति के सदस्यों ने भोजन वितरण के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को साकार किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की सार्थकता तब और बढ़ जाती है, जब उनके साथ समाजसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सरोकार भी जुड़े हों।
सेवा कार्य में इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम में जनकपुरी महोत्सव 2026 के सीईओ संजय गोयल, कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश यादव, अखिलेश दुबे, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र गुप्ता, नरेश सिंह, विश्वास शर्मा और विजय बंसल ने सहभागिता की।
वहीं, जनकपुरी महोत्सव 2026 महिला मंडल की मुख्य संयोजिका शुचि खंडेलवाल के साथ ऋतु दुबे, शिफाली अग्रवाल, अलका गोयल, आयुषी गुप्ता, अनीशा शर्मा, रिशु बंसल, पूजा सिंह, अर्पिता मिशी यादव, जया और छाया बंसल सहित अन्य सदस्यों ने भी सेवा कार्य में योगदान दिया।
इस पहल ने संदेश दिया कि सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
