आगरा: ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर आज जापान के पर्यटकों के समूह का स्वागत और मार्गदर्शन किया गया। अब ताजमहल भ्रमण सिर्फ़ सुंदरता देखने तक सीमित नहीं, बल्कि सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव भी प्रदान करता है।
पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में और प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में, क्विक रिस्पांस टीम (Quick Response Team) ने ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट के तहत जापानी पर्यटकों का स्वागत किया।
पुलिसकर्मियों ने विदेशी पर्यटकों का भारतीय परंपरा – “अतिथि देवो भवः” और “वासुदेव कुटुंबकम्” की भावना के साथ स्वागत किया। टीम ने हर संभव सहायता प्रदान कर मित्रवत संवाद किया और उनकी ताजमहल यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाया।
इस पहल के तहत आगरा पुलिस की मदद से सभी पर्यटकों ने अपना आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में शामिल थे:
-
उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल
-
आरक्षी आशु
-
महिला आरक्षी रीतु#TajMahalVisit #AgraPolice #OperationTouristDelight #JapanTourists #CulturalHospitality #TouristSafety #QuickResponseTeam #AgraEvents #TajSecurity #FriendlyDialogue #IndianCulture #TimesOfTAJ

