आगरा,। श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, श्रीमान एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने नासिक (महाराष्ट्र) से ताजमहल भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं के समूह का स्वागत किया।

इस अवसर पर क्विक रिस्पांस टीम ने छात्राओं को “मिशन शक्ति फेस 5” अभियान के तहत सुरक्षित और सुखद वातावरण प्रदान किया। टीम ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबर और साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में आवश्यक जानकारियां देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मी:
-
उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल
-
आरक्षी आशु
-
महिला आरक्षी रीतू

मिशन शक्ति अभियान के तहत यह पहल महिलाओं और छात्राओं के बीच सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
#MissionShakti
#AgraPolice
#WomenEmpowerment
#StudentSafety
#TajMahalVisit
#NashikStudents
#CyberSafety
#WomenHelpline
#TimesOfTaj
#QuickResponseTeam
#AgraNews

