गांव-गांव गली-गली एक ही नारा – MLC में प्रमेंद्र भाटी को जिताना है जनसंपर्क पर निकले कुंवर नादिर शाह
बुलंदशहर। बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र 65 में समाजवादी पार्टी की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आगामी MLC चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बुलंदशहर सदर विधानसभा 65 से दावेदारी कर रहे कुंवर नादिर शाह ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान कुंवर नादिर शाह ने गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों से रूबरू होते हुए समाजवादी पार्टी के MLC प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की विचारधारा ही प्रदेश को विकास की नई दिशा दे सकती है।

कुंवर नादिर शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और युवाओं (PDA) की आवाज रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने हर वर्ग के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रमेंद्र भाटी एक अनुभवी और जमीनी नेता हैं, जो विधान परिषद में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
जनसंपर्क के दौरान कुंवर नादिर शाह ने कहा, “बुलंदशहर सदर की जनता ने हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है। इस बार भी हमें पूरा भरोसा है कि जनता प्रमेंद्र भाटी जी को भारी मतों से जिताकर विधान परिषद में भेजेगी। अबकी बार 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है, उसकी नींव MLC चुनाव से ही रखी जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ही एक विकल्प है जो जनता को राहत दे सकती है। विधानसभा 65 के विकास के लिए उन्होंने लोगों से एकजुट होकर सपा प्रत्याशी का समर्थन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा गया और प्रमेंद्र भाटी को जिताने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और कार्यकर्ता मौजूद रहे
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कुंवर नादिर शाह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं। उनकी यही सक्रियता उन्हें बुलंदशहर की आवाज बनाती है।
