पंजाबी विरासत परिवार के आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल हुए शामिल, रश्मि मगन को मिला ‘पंजाबी नूर’ सम्मान
आगरा। पंजाबी विरासत परिवार की ओर से जयपुर हाउस स्थित श्री राम पार्क में आयोजित विख्यात सरगी मेले में पंजाब की संस्कृति, परंपराओं और रंग-बिरंगी विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। गिद्दा, टप्पे, बोलियां, पंजाबी वेशभूषा और पारंपरिक व्यंजनों ने मेले में पंजाबियत के रंग बिखेर दिए। श्रीमती मधु बघेल और उनकी टीम की ओर से प्रस्तुत महारास ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष पूरन डाबर, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, महासचिव बंटी ग्रोवर, भूपेश कालरा, नवीन अरोरा, महिला विंग अध्यक्ष रानी सिंह, मेला मार्गदर्शिका मधु बघेल, महामंत्री कुसुम महाजन, सह मीडिया प्रभारी सुनंदा अरोड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी मोनिका सचदेवा, वर्षा सपरा, सुनीता, निर्मल बत्रा और पल्लवी सलूजा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर शहर की अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
नवविवाहित जोड़ों ने निभाई सरगी की परंपरा
मेले का प्रमुख आकर्षण आगरा के साथ फिरोजाबाद, हाथरस और अन्य क्षेत्रों से आए 10 नवविवाहित जोड़े रहे। कई जोड़ों ने सरगी की थाली के साथ सरगी मां शांता कालरा से आशीर्वाद प्राप्त किया और इस परंपरा से जुड़कर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया।
कार्यक्रम में बच्चों के जन्म से लेकर उनके युवा होने और विवाह के बाद सरगी लेने तक की परंपरा को दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और नई पीढ़ी को पंजाबी संस्कृति एवं पारिवारिक परंपराओं से परिचित कराया।
रवि नारंग और रवि चावला के निर्देशन में छोटे बच्चों ने पंजाब की सांस्कृतिक झांकी प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।
रश्मि मगन को ‘पंजाबी नूर’ सम्मान
समाज सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए श्रीमती रश्मि मगन को ‘पंजाबी नूर’ सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं सुनिधि कपूर और दिव्यानी विज को ‘राइजिंग स्टार’ सम्मान प्रदान किया गया।
सरगी क्वीन और अन्य पुरस्कारों की घोषणा
मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में कृष्णा अरोरा ने ‘सरगी क्वीन’ का खिताब जीता। ट्विंकल बत्रा फर्स्ट रनर-अप और रचिता छाबरा सेकंड रनर-अप रहीं।
अन्य पुरस्कारों में कृष्णा अरोरा को बेस्ट हेयर, रचिता छाबरा को बेस्ट स्माइल, सांची आध्या को बेस्ट ड्रेस, पल्लवी अरोरा को आंखों की सुंदरता के लिए विशेष सम्मान तथा ट्विंकल बत्रा को ‘गिद्दा क्वीन’ का खिताब दिया गया।
पंजाबी विरासत परिवार के सदस्यों की रही सक्रिय भूमिका
मेले के आयोजन में संयोजिका रानी सिंह, कुसुम महाजन और सुनंदा अरोरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, भूपेश कालरा, मन्नू महाजन, सीताराम छाबड़ा, मयंक सचदेवा, किरण कपूर, अंजना असीजा, वर्षा सपरा, मोनिका सचदेवा और सुनीता मेहता सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
सरगी मेले ने पंजाबी संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं और पारिवारिक मूल्यों को एक मंच पर लाकर समाज में अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध जानकारी एवं संबंधित स्रोतों पर आधारित है। किसी भी दावे या आरोप की पुष्टि संबंधित आधिकारिक पक्ष से की जानी चाहिए।
