पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महानगर अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी सहित कई नेताओं ने किया नमन
आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आगरा के माल रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महानगर अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी के साथ दिनेश बघेल, परमजीत सिंह, उसमान आदिल खान, साजिद वारसी, रफीक उस्मानी, हनीफ खान, पॉल सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनके राजनीतिक जीवन और देश के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया। नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की महत्वपूर्ण हस्तियों में शामिल रही हैं और देश के इतिहास में उनका योगदान याद किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
