राष्ट्रीय एकता दिवस और सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर चादर जुलुस और राष्ट्रीय मार्च का आयोजन, मुल्क में आपसी मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम दिया गया!
नांदेड़! नांदेड़ जिला के तमसा शहर में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के स्थापना दिवस के मौके पर जुलुस चादर निकाल कर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का पैग़ाम दिया गया,सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी एडवोकेट साहब के निर्देश पर और राष्ट्रीय प्रवक्ता सूफ़ी मोहम्मद उबेद अंसारी साहब के सूचना उपरांत महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी शेख़ खदिर कादरी साहब ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर चादर जुलुस और राष्ट्रीय एकता मार्च का आयोजन किया, इस मौके पर उन्होंने कहा की भारत देश सूफ़ी संतो का देश है और हमेशा से ही सूफ़ीयों और संतो देश की उन्नति के लिए एकता का पैग़ाम दिया है, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन देश के सूफियों का अग्रणी संघटन है जो राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी एडवोकेट साहब की सरपरस्ती मे पिछले कई सालों से हमेशा राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का पैग़ाम दे रहा है, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के 5 साल सफ़ल होने पर उन्होंने सभी को मुबारक बादी देते हुए कहा की हम सब को अपने बुजरुगो से मिली तालीम पर अमल करते हुए देश में भाईचारा और आपसी मोहब्बत को हमेशा बनाए रखना चाहिए किसी भी फिरका परस्त के उकसावे ना आते हुए देश की तरक्की की लिए हर हो कार्य करते रहना चाहिए जिस से देश की तरक्की हो और देश में भाईचारा कायम रहे!
इस वक्त उनके साथ सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के नांदेड़ शहर महासचिव शेख़ शादुल साहब पंजतनी शेख़ आरिफ़ वल्द शेख़ हुसैन सह। तामसा, , शेख़ रेहान वल्द शेख़ हुसैन साहब तामसा, शेख़ रफीक वल्द शेख़ रहीम उद्दीन साहब तामसा, खदिर साहब अत्तार तामसा, महेताब शाह वल्द रहेमान शाह तामसा, परवीन निवृति पैठन, मौजुद रहे!
तामसा शहर मे शेख़ आरिफ़ साहब के मकान से सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी शेख़ खदिर कादरी साहब की निगरानी मे चादर जुलुस निकाला गया चादर चिल्लाह ए मुबारक हज़रत जिन्दा शाह मदार रज़ी अल्लाहु अन्हू पर पेश कर मुल्क और मिल्लत की सलामती की दुआ मांगी गई!
