अकीदत के साथ पेश किया खिराज-ए-अकीदत, ऐतिहासिक और रूहानी विरासत को किया याद
आगरा। शहीद-ए-सालिस हज़रत क़ाज़ी नूरुल्लाह शुस्तारी की मज़ार पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने पहुंचकर अकीदत के साथ हाज़िरी दी। इस दौरान उन्होंने हज़रत क़ाज़ी नूरुल्लाह शुस्तारी को खिराज-ए-अकीदत पेश किया और उनकी याद में सम्मान प्रकट किया।
मिर्ज़ा मुकर्रम बेग की यह हाज़िरी आगरा की ऐतिहासिक और रूहानी विरासत से जुड़ी अकीदत का प्रतीक रही। हज़रत क़ाज़ी नूरुल्लाह शुस्तारी का नाम धार्मिक, इल्मी और ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
इस अवसर पर मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने उनकी शख्सियत और विरासत को याद करते हुए श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
TIMES OF TAJ
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।
