समिति के अध्यक्ष मुंशीलाल खरे ने पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित
आगरा। वाल्मीकि समाज चेतना शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुंशीलाल खरे ने AIMIM के उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मुंशीलाल खर ने उन्हें पुस्तक भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
इस मुलाकात के दौरान सामाजिक सौहार्द, शिक्षा और समाज में आपसी संवाद के महत्व को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। पुस्तक भेंट कर स्वागत करना ज्ञान, शिक्षा और वैचारिक आदान-प्रदान के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने स्वागत एवं सम्मान के लिए मुंशीलाल खरे का आभार व्यक्त किया।
TIMES OF TAJ
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।
