शिमला — हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (HPIDC) के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेशभर के कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
राष्ट्रीय सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई ने भी शर्मा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, व्यापक अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता से प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने इसे राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
#HimachalPradesh #CongressSevaDal #AnuragSharma #HPIDC #IndustrialDevelopment #Leadership #HimachalNews #CongressNews #SevaDal #LaljiDesai #NewAppointment #IndustrialGrowth #PoliticalUpdate

