3,000 वर्ग फुट में फैले सेंटर का महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया शुभारंभ, कॉर्पोरेट कंपनियों और शिक्षण संस्थानों को मिलेंगे आधुनिक फर्नीचर के विकल्प
आगरा, । ताजनगरी आगरा में आधुनिक व्यावसायिक और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में फर्नीचर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फेदरलाइट ने नया कदम उठाया है। कंपनी ने आगरा में 3,000 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित अपने नए एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर में आधुनिक कार्यालयों, कॉर्पोरेट कंपनियों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी विभागों की जरूरतों के अनुरूप फर्नीचर की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाएगी।
नए एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में सुपरटेक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पुनीत खन्ना, निदेशक अकुल तुषार खन्ना तथा फेदरलाइट के प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) सतीश कुमार शर्मा एमसीआर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ऑफिस से लेकर स्मार्ट क्लासरूम तक फर्नीचर की आधुनिक रेंज
इस एक्सपीरियंस सेंटर में ग्राहकों को आरामदायक ऑफिस चेयर, आधुनिक वर्कस्टेशन, टीम वर्क के लिए विशेष फर्नीचर, स्मार्ट क्लासरूम फर्नीचर, प्रयोगशालाओं की टेबल, लाइब्रेरी फर्नीचर और ऑडिटोरियम सीटिंग सहित कई विकल्प देखने को मिलेंगे।
कंपनी के अनुसार, ग्राहक यहां विभिन्न डिजाइन और फर्नीचर की खूबियों को करीब से समझकर अपनी आवश्यकताओं के अनुसार चुनाव कर सकेंगे। यह सेंटर कॉर्पोरेट कंपनियों, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, व्यापारियों, उद्यमियों और शिक्षण संस्थानों के लिए उपयोगी साबित होगा।
आगरा और आसपास के क्षेत्रों में कारोबार बढ़ाने की योजना
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुपरटेक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पुनीत खन्ना ने कहा कि आगरा में नए एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत का उद्देश्य कॉर्पोरेट कंपनियों, शिक्षण संस्थानों, छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और सरकारी विभागों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि ग्राहक सेंटर में आकर फर्नीचर के आधुनिक डिजाइन देख सकते हैं और भविष्य के कार्यस्थलों के लिए तैयार किए गए नए समाधानों का अनुभव कर सकते हैं।
फर्नीचर अब कार्यस्थल की कार्यक्षमता का भी हिस्सा
फेदरलाइट के प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) सतीश कुमार शर्मा एमसीआर ने कहा कि आधुनिक दौर में फर्नीचर केवल किसी स्थान को भरने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के काम करने, सोचने और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने के तरीके को भी प्रभावित करता है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ऐसे कार्यस्थल विकसित करने पर ध्यान दे रही है, जो आरामदायक, उपयोगी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हों।
60 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती है कंपनी
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फेदरलाइट को ऑफिस और शिक्षण संस्थानों के लिए फर्नीचर निर्माण के क्षेत्र में 60 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कंपनी कॉर्पोरेट कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), स्टार्टअप्स, को-वर्किंग स्पेस, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराती है।
कंपनी के पास 6.5 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैली आधुनिक निर्माण सुविधाएं हैं। आगरा में नए एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत को उत्तर प्रदेश में कंपनी की पहुंच बढ़ाने की योजना का हिस्सा बताया गया है।
इस सेंटर के माध्यम से आगरा और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को आधुनिक, टिकाऊ और आरामदायक फर्नीचर के विभिन्न विकल्प एक ही स्थान पर देखने और अपनी जरूरत के अनुसार चुनने का अवसर मिलेगा।
टाइम्स ऑफ ताज डिस्क्लेमर: यह समाचार कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति और जानकारी पर आधारित है।
