कृषि मंत्री शिवराज सिंह का मनरेगा नामकरण पर तंज
नई दिल्ली। लोकसभा में भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G Ram G बिल पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने बिल का विरोध करते हुए नारेबाजी की, वेल में पहुंचकर कागज फेंके और सदन की कार्यवाही बाधित की।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब देते हुए कहा कि मनरेगा का नाम शुरू में महात्मा गांधी के नाम पर नहीं था, पहले यह नरेगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि 2009 के चुनावों के समय वोट बैंक की राजनीति के तहत इसमें महात्मा गांधी का नाम जोड़ा गया।
हंगामे के बावजूद सदन ने VB-G Ram G बिल को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले विपक्ष ने बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला, जिसमें 50 से अधिक सांसद शामिल हुए और बिल वापस लेने की मांग को लेकर नारे लगाए।

