आगरा। जनपद आगरा में बढ़ती शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी आगरा के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा द्वारा आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों में दिनांक 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को ठंड और कोहरे से होने वाली संभावित परेशानियों से सुरक्षित रखा जा सके। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को दिए गए हैं।
प्रशासन की इस पहल से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जाने की संभावना जताई गई है।

