
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा गुरु का ताल से आए संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के योद्धाओं ने पारंपरिक गतका युद्ध कला का रोमांचक प्रदर्शन किया। योद्धाओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल फोड़ने सहित युद्ध कौशल के ऐसे अद्वितीय करतब दिखाए कि उपस्थित दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। बच्चों द्वारा बनाई गई विशाल मानव श्रृंखला ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा की मेयर श्रीमती हेमलता दिवाकर, नगर आयुक्त श्री अंकित खंडेलवाल, गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत राजेंद्र सिंह इंदौरिया, पंजाबी विरासत के चरणजीत थापर, चंद्र मोहन सचदेवा, श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार एवं रंजीत सामा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर एवं मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ना और साहिबजादों की महान शहादत से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा पिछले छह वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है और यह सातवां आयोजन है।
संरक्षक रानी सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, अजायब सिंह टीटू, दलजीत सिंह सेतिया एवं गुरमीत सेठी ने कहा कि साहिबजादों और माता जी की कुर्बानी को स्मरण करना हर सिख और भारतीय का नैतिक दायित्व है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार साहिबजादों की आयु के अनुसार चार श्रेणियों में बच्चों को सम्मानित किया गया।
बाबा अजीत सिंह अवार्ड – सरबजीत सिंह अरोरा
बाबा जुझार सिंह अवार्ड – जश्नूर कौर
बाबा जोरावर सिंह अवार्ड – गुरु सिद्ध कौर
बाबा फतेह सिंह अवार्ड – रिद्धिमा
सभी बच्चों को मेयर एवं पंजाबी विरासत की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम आगरा, प्रभात कृष्ण अरोरा चैरिटेबल ट्रस्ट, विभिन्न स्कूल संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। अंत में मेयर और नगर आयुक्त द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महानगर भाजपा का भी भरपूर सहयोग रहा।
इस अवसर पर सोभाग्य अरोरा, भूपेश कालरा, मोनिका सचदेवा, शीला बहल, परमजीत सिंह मक्कर, बंटी चावला, अंजना असीजा, अमित खत्री (प्रदेश अध्यक्ष, खत्री सभा), विकास मेहरा, परमिंदर सिंह ग्रोवर, गुरमीत कौर गिल, अवतार सिंह गिल, जसवीर सिंह अरोरा, राजदीप सिंह, रिंकू गुलाटी, लकी सेतिया, जसमीत सिंह आहूजा, त्रिलोचन सिंह, जानी बेदी, बलविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बंटी ग्रोवर, दलजीत सिंह सेतिया, शरद चौहान एवं भूपेश कालरा ने संयुक्त रूप से किया।

