आगरा।महानिदेशक स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार प्रदेश में पड़ रही अत्यधिक ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक दिनांक 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा।

समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य निर्देशित हैं कि उक्त अवधि में विद्यालयों में अवकाश सुनिश्चित कराते हुए सभी अभिभावकों को समय से सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके। नववर्ष से पूर्व ठंड से राहत, बच्चों की सेहत सर्वोपरि।


