Agra में हरियाली वाटिका पर जुटे विभिन्न वर्गों के लोग, अमन-चैन और एकता की दुआ
आगरा।रमजान के मुबारक महीने में Indian National Congress की महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को घटिया आजम खां स्थित हरियाली वाटिका में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, रोजेदारों और समाज के विभिन्न तबकों के लोगों ने शिरकत की। सभी ने मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इबादत, सब्र और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है। इफ्तार की यह शाम नफरत के अंधेरे के खिलाफ मोहब्बत की रोशनी का संदेश देती है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती और जनता अब नफरत की राजनीति से ऊब चुकी है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश की साझा विरासत और भाईचारे की हिफाजत करनी होगी।
कार्यक्रम में अनुज शर्मा, बुरहान शमशी, राम टंडन, भारत भूषण गप्पी, ताहिर हुसैन, शब्बीर अब्बास, बाबा बाल योगी, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, शबाना खंडेलवाल, सोहैल कुरैशी, याकूब शेख, अदनान कुरैशी, नितिन कोहली, मधुरिमा शर्मा, अशोक शर्मा, कपिल गौतम, नवीन चंद्र शर्मा, राजीव गुप्ता, रिज़वान रईस उद्दीन, गीता सिंह, विवेक सिंह, सोनू कनोजिया, अभय सिंह सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

