Agra से Mathura तक 100 किमी यात्रा, बेरोजगारी और गैस संकट पर सरकार को घेरा
लखनऊ।Aam Aadmi Party (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और रसोई गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी 3 अप्रैल से ‘रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का चौथा चरण शुरू करेगी।
यह पदयात्रा लगभग 100 किलोमीटर लंबी होगी, जो Agra के शहीद स्मारक, संजय पैलेस से शुरू होकर Hathras के रास्ते 9 अप्रैल को Mathura में समाप्त होगी। यात्रा का मुख्य नारा ‘रोजगार दो, नहीं तो 10 हजार दो’ रखा गया है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं, जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे।
लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान Sanjay Singh ने कहा कि यह पदयात्रा नफरत की राजनीति के खिलाफ भाईचारा और मोहब्बत का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
रसोई गैस संकट पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि आम जनता सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़ी है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 मार्च को हुए प्रदर्शन के बाद Unnao में पार्टी कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए।
उन्होंने यह भी बताया कि 23 मार्च से पार्टी का छात्र संगठन भी अभियान चलाएगा। पदयात्रा से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए 7500040004 नंबर जारी किया गया है।

