गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर गूंज उठा “वाहे गुरु” के जयकारों से
आगरा।धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर शहर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग उठा। अमृतवेले गुरुद्वारा शाहगंज से विशाल प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सुशोभित दीवान के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और “सतनाम वाहे गुरु” के जयकारों से नगर का वातावरण दिव्य बना दिया।
पंथ के निशान साहिब जत्थे के नेतृत्व में कीर्तन, नाम-सिमरन और वाहे गुरु के गूंजते स्वर पूरे मार्ग में श्रद्धा और शांति का संदेश देते रहे। प्रभात फेरी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। जगह-जगह पुष्प वर्षा और भव्य आतिशबाजी ने प्रभात फेरी का स्वागत किया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बॉबी आनंद और गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाइयाँ दीं और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं – समानता, सेवा और प्रेम को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
मुख्य रूप से मौजूद रहे
लव पोपली, अजय अरोड़ा, गुरमीत सिंह, रोशनी कुकरेजा, जानवी तिरलोकानी, भूमि गनवानी, ममता कोरानी, खुशविंदर सिंह, संजय रोचवानी, भारत संगतानी, वर्षा करमचंदानी, शिवम भाटिया, विनीत सुखानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित रहे।
प्रभात फेरी का भव्य स्वागत सुरेश सीतलानी, मोहन गनवानी, राजकुमार त्रिलोकानी एवं मनजीत सिंह परिवार द्वारा किया गया।

