शराब के नशे में गाली-गलौज और धमकी के विरोध में छात्र संगठन ने जताया आक्रोशफर्रुखाबाद – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने आज फर्रुखाबाद सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी की तानाशाही के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला दहन कर उनके शराब के नशे में की गई गाली-गलौज और धमकी की निंदा की।
ABVP के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक ने शराब के नशे में न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से छात्र संगठन में भारी आक्रोश फैल गया।ABVP जिला संयोजक सर्वजीत बाजपेई ने कहा, “विधायक की यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें अपनी भाषा शैली सुधारनी होगी और सभी कार्यकर्ताओं से लिखित रूप में माफी मांगनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हमारा आंदोलन और उग्र होगा।”प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रांत सहमंत्री प्रियंका माथुर, प्रांत कार्यसमिति सदस्य शिवम कुशवाहा, विभाग सह संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री संजय प्रताप सिंह, और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।मांगें:विधायक सुनील दत्त द्विवेदी से सार्वजनिक रूप से माफी।भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसका आश्वासन।चेतावनी:
ABVP ने स्पष्ट किया कि अगर विधायक माफी नहीं मांगते, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

