ताजमहल भ्रमण से पहले ओबराय अमर विलास में लेंगे दोपहर का भोजन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
आगरा, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर ख़ान मुत्ताक़ी रविवार सुबह 9 बजे देवबंद से शिल्पग्राम पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 से 12 बजे तक ताजमहल का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के बाद वे दारुल उलूम देवबंद रवाना होंगे।
आगरा प्रवास के दौरान विदेश मंत्री होटल ओबराय अमर विलास में दोपहर का भोजन करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। सहारनपुर हिंसा के बाद प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक नहीं चाहता।
ताजमहल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा प्रबंधों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
#AfghanForeignMinister #AmeerKhanMuttaqi #TajMahalVisit #AgraNews #TimesOfTaj #SecurityAlert #DarulUloomDeoband #IndiaAfghanistanRelations

