अलीगढ़: अलीगढ़ में आगरा खंड स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख महाविद्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उन्हें शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला।
चुनावी दौरे के दौरान उन्होंने डी. एस. कॉलेज, एस. वी. कॉलेज और टीकाराम कॉलेज का भ्रमण किया। सभी परिसरों में शिक्षक समुदाय, विभिन्न शिक्षक संघों और बड़ी संख्या में स्नातक मतदाताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया।

इस दौरान शिक्षकों और मतदाताओं को संबोधित करते हुए अम्बरीश पाल सिंह ने कहा,
“शिक्षक शिक्षा का महादान करते हैं और राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। मुझे आप सभी पर गर्व है। मैं आप ही के बीच का हूँ और आपकी आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए समर्थन और आशीर्वाद चाहता हूँ।”

जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं का उत्साह काफी सकारात्मक और जोशपूर्ण नजर आया। शिक्षक संघों के खुले समर्थन और युवाओं की भागीदारी से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि अम्बरीश पाल सिंह के पक्ष में माहौल मजबूत होता जा रहा है।
इस अवसर पर कई शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें डॉ. मुकेश भारद्वाज (प्राचार्य, डी.एस. कॉलेज), डॉ. पंकज वार्ष्णेय (पूर्व प्राचार्य), डॉ. प्रीतम कुमार (सचिव, शिक्षक संघ), वीरेश कुमार सिंह, प्रीतम सिंह, गीतिका सिंह, डॉ. शालिनी चौधरी, डॉ. हेमलता, डॉ. संजीव पाल सिंह, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. दिग्विजय सिंह, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. पंकज गुप्ता, डॉ. राजेंद्र चौहान, डॉ. आनंद पाराशर और विक्रम सिंह पुण्डीर सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

