आगरा: आगरा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार विभाग में रवि सोलंकी को जनपद आगरा का शहर चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है।

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रवि सोलंकी के नेतृत्व में सूचना का अधिकार विभाग आगरा में और अधिक सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर अनुज शिवहरे, देवेंद्र चिल्लू, मनोज जैन बोरा, अमित सिंह, चौधरी सचिन यादव, सत्येंद्र कैंम, अनुज शर्मा, गिर्राज पहलवान, दौलत सिंह, बाबू जादौन, अब्दुल और योगेश बघेल सहित कई पार्टी नेताओं व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए रवि सोलंकी को शुभकामनाएं दीं।
सभी ने आशा व्यक्त की कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

