आगरा . विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर घूमने आई दिल्ली निवासी महिला पर्यटक जहांआरा का परिवार उस समय परेशान हो गया, जब उनकी 8 वर्षीय बेटी सुमैया अचानक भीड़ में उनसे बिछड़ गई। बच्ची किसी तरह बाहर निकलकर नीम तिराहा पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी प्रीति को उसने अपनी परेशानी बताई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रेडियो अनाउंसमेंट कराया और आरटी सेट के माध्यम से संदेश प्रसारित किया।
पुलिस की तत्परता का ही परिणाम रहा कि महज 30 मिनट के भीतर बच्ची सुमैया के माता-पिता को खोजकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु, उदयवीर, महिला आरक्षी प्रीति और सुलेखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

