पुर्णिया (अमौर), बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने अल्पसंख्यक विभाग के प्रेक्षक और सह-प्रेक्षकों की सूची जारी की है। इस सूची में अजमल खान को अमौर विधानसभा (संख्या 56), जिला पुर्णिया का सह-प्रेक्षक (Co-Observer) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमीम खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई है, जिसे विभागाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी की मंजूरी प्राप्त हुई है।
नियुक्ति के बाद अजमल खान बिहार पहुंच गए हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र अमौर में सक्रिय चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। वे लगातार गांव-गांव घूमकर जनता से संपर्क कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की नीतियों व विज़न को साझा कर रहे हैं।
अजमल खान ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत अमौर, मिर्जापुर, हरिपुर, तिलकपुर, गोविंदपुर, कोल्हाबा, हरिया, बनियापुर, नूरपुर, कालीपुर, ठाकुरगंज सीमा क्षेत्र के पंचायतों से की।
उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर कहा कि —
“कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता की वास्तविक समस्याओं को समझती है और हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम करती है। हमारा लक्ष्य है कि अमौर विधानसभा क्षेत्र का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े।”
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों ने अजमल खान का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पार्टी की मजबूती और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प भी लिया।

