संवाद-विनोद मिश्रा
बांदा।जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी के अंतर्गत मंडल पैलानी भाजपा द्वारा कालेश्वर में आयोजित “विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान एस आई आर” की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

कार्यशाला में मंत्री ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे केवल अभियान का हिस्सा नहीं, बल्कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ का कर्मयोगी हैं जो घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़कर राष्ट्र के भविष्य को सशक्त बना रहे हैं।
मंत्री ने बताया कि कोई भी नागरिक एनवीएसपी पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से अपने बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर और कार्यालय पता जान सकता है। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ को काल बुक करने की सुविधा भी दी गई है। किसी भी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800111950 पर संपर्क किया जा सकता है।

