निजामाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी है।
निजामाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मिस्टर योगी, मैं यूपी आ रहा हूँ, तैयार हो जाओ। अब उत्तर प्रदेश में भी AIMIM का झंडा गाड़ेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश में उतरेगी और वहां भी अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराएगी।
अकबरुद्दीन ओवैसी के इस बयान को AIMIM की उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति की तैयारी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। उनके इस एलान के बाद यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

