इफ्तार कार्यक्रम में Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali समेत कई उलेमा और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक शाहिद मंजूर ने गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया।

इस अवसर पर Javed Ali Khan और Abbas Ansari भी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होना भारत की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने सपा नेता शाहिद मंजूर को होली मिलन और रोज़ा इफ्तार के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि त्योहार हमें आपसी भाईचारे और खुशियां बांटने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में विधायक Mahboob Ali, Nasir Ahmed Khan, Iqbal Mahmood, Kamal Akhtar, Ashu Malik, Mohammad Faheem, Naseem Solanki, पूर्व विधायक Irfan Solanki, पूर्व विधायक Najiba Khan Zeenat, सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान सहित अनेक उलेमा, धर्मगुरु और सपा नेता मौजूद रहे।

