लखनऊ। Akhilesh Yadav ने फिल्म ‘धुरन्धर 2’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
सपा प्रमुख ने कहा कि पैसा लगाकर ऐसी फिल्में बनवाई जा रही हैं, जिनका मकसद राजनीतिक दलों, खासकर विपक्ष को बदनाम करना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भारी मात्रा में पैसा Mumbai की फिल्म इंडस्ट्री में भेजा जा रहा है ताकि इस तरह की फिल्मों के जरिए माहौल बनाया जा सके।
अखिलेश यादव ने इसे “सुनियोजित साजिश” बताते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए सिनेमा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि National Crime Records Bureau (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां महिलाओं में असुरक्षा की भावना ज्यादा है।
उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए काम किया था और आगे मौका मिलने पर इसे और मजबूत किया जाएगा।

