नई दिल्ली। Air India Express ने घोषणा की है कि खाड़ी क्षेत्र (गल्प रीजन) के लिए संचालित की जाने वाली उसकी सभी उड़ानें फिलहाल अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उन्हें उनके पंजीकृत संपर्क विवरण पर सूचना भेजी जा रही है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखें और यात्रा से पहले एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट airindiaexpress.com पर अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें।
प्रभावित उड़ानों में बदलाव (Change) या रद्द (Cancellation) के लिए शुल्क में छूट (Waiver) का लाभ लेने हेतु यात्री वेबसाइट पर उपलब्ध ‘Manage Booking’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर +91 63600 12345 पर “#ChatWithTia” के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
एयरलाइन ने कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
— Times of Taj Desk

