रियाद। सऊदी अरब की राष्ट्रीय विमान सेवा Saudia ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में बदलते हालात और कुछ हवाई क्षेत्रों के बंद होने के कारण सुरक्षा मानकों के अनुरूप कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित या रद्द किया गया है।
एयरलाइन के अनुसार, एविएशन सेफ्टी और सिक्योरिटी मानकों को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। इमरजेंसी कोऑर्डिनेशन सेंटर संबंधित प्राधिकरणों के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सऊदिया ने यात्रियों (गेस्ट्स) से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें। बुकिंग के दौरान दर्ज कराए गए संपर्क विवरण के माध्यम से यात्रियों को किसी भी बदलाव की सूचना दी जाएगी।
एयरलाइन ने कहा है कि जैसे ही नई जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।
— Times of Taj Desk

