रियाद। क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए Embassy of India, Riyadh ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है।
जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि किंगडम ऑफ सऊदी अरब में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सतर्क रहें, स्थानीय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें तथा सऊदी प्रशासन और भारतीय दूतावास द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का अनुपालन करें।
दूतावास ने स्पष्ट किया है कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अपडेट और सलाह जारी की जाएगी।
आपात स्थिति में सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
📞 00-966-11-4884697
📱 00-966-542126748 (केवल व्हाट्सएप)
☎️ 800 247 1234 (टोल-फ्री)
📧 ईमेल: cw.riyadh@mea.gov.in
भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
— Times of Taj Desk

