विश्व कप विजेता फील्डिंग कोच मुनीश बाली बने मुख्य अतिथि
आगरा,एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, आगरा में वार्षिक संगीत एवं सांस्कृतिक संगोष्ठी ‘रेनिसा 2025’ का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता फील्डिंग कोच श्री मुनीश बाली रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।
एलेनहाउस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी श्री मुख्तारुल आमिन ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वहीं, स्कूल की डायरेक्ट्रेस मैडम नौशीन शादाब कार्यक्रम में मौजूद रहीं और उनके साथ श्री शादाब ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में बच्चों ने जिस आत्मविश्वास, उत्साह और हुनर के साथ मंच पर प्रस्तुति दी, उसने उपस्थित अभिभावकों को बेहद रोमांचित कर दिया। विभिन्न स्किट्स, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनमोहक प्रदर्शन ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। बच्चों की तैयारी और प्रस्तुति का स्तर देखकर अभिभावक भी आश्चर्यचकित रह गए।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मुनीश बाली ने कहा कि—
“जिस तरह महिला क्रिकेट टीम में आगरा की एक खिलाड़ी ने विश्व स्तर पर अपना नाम रोशन किया है, उसी तरह एलेनहाउस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएँ भी भविष्य में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कौन जानता है, आने वाले समय में यही बच्चे भारतीय क्रिकेट टीम—चाहे पुरुष हो या महिला—में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएं।”
‘रेनिसा 2025’ का पूरा माहौल उत्साह, उमंग और आनंद से भरपूर रहा। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों की मेहनत और स्कूल के प्रयासों की सराहना की।


स








मारोह के अंत में सभी प्रस्तुतियों के लिए जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी और ‘रेनिसा 2025’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

