आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने ऑपरेशन “टूरिस्ट डिलाइट” के तहत अमेरिका के पर्यटकों के समूह का स्वागत कर उन्हें ताजमहल का भ्रमण कराया।
इस दौरान पुलिस ने पर्यटकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए एक सुरक्षित और सुखद वातावरण उपलब्ध कराया। पुलिस और पर्यटकों के बीच हुई फ्रेंडली बातचीत ने विदेशियों में ताज सुरक्षा पुलिस के प्रति सकारात्मक प्रभाव डाला। पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग की खुलकर सराहना की।
इस अभियान में मुख्य रूप से शामिल टीम में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी रीतू शामिल थीं।
पुलिस कमिश्नर आगरा ने इस तरह के कार्यक्रमों को जारी रखने का आश्वासन दिया, ताकि आगरा में आने वाले सभी विदेशी और देशी पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

