आगरा। हज़रत शाह अमीर अबुल उला (रह.) के 387वें उर्स मुबारक का शुभारंभ मंगलवार को दरगाह परिसर में पारंपरिक एहरारी झंडा रोहण के साथ हुआ।
अपने बुजुर्गों की रवायत को कायम रखते हुए मौरुसी सज्जादानशीन एवं मुतवल्ली हज़रत सैय्यद मोहतशिम अली अबुल उलाई ने नायाब सज्जादागान हज़रत हाजी सैय्यद विरासत अली अबुल उलाई, हज़रत सैय्यद ईशाअत अली अबुल उलाई एवं हज़रत सैय्यद कैफ अली अबुल उलाई के साथ एहरारी झंडा रोहण कर उर्स का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सैय्यद इकबाल अली अबुल उलाई, सैय्यद अरीब अली अबुल उलाई, सैय्यद आसिम अली अबुल उलाई, सैय्यद शहाब अली, सलमान मजहर तथा सैय्यद अजहर अली सहित परिवार के सदस्य एवं अकीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम में शबाना खंडेलवाल (अध्यक्ष, सशक्त सेना), नितिन कोहली (समाजवादी पार्टी) और शानू खान (कांग्रेस पार्टी) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उर्स के शुभारंभ के अवसर पर मौरुसी सज्जादानशीन ने देश में अमन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई।

