आगरा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बेटी एक लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के बीच 200 कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। बढ़ती ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए यह आयोजन आगरा में किया गया, ताकि असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋचा वार्ष्णेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था ने मानव सेवा को अपना लक्ष्य बनाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। उनका कहना था कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

इस सेवा कार्य में मोनिका डोनेरिया, नीरू वर्मा, नीतू अग्रवाल, पलक अग्रवाल, निधि शर्मा, हिमांतिका, लक्ष्मी तिवारी, उपमा वर्मा, देवकी ख्यानी, निशि डोनेरिया, बबीता अग्रवाल, श्वेता अरोड़ा, श्वेता पाहुजा, भारती शर्मा, लक्ष्मी शर्मा एवं अलका पाहुजा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं और वितरण कार्य में सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया।

