कुलवंत मित्तल पुनः बने निर्विरोध अध्यक्ष, राजीव खेमका महामंत्री
आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के द्विवार्षिक चुनाव स्थानीय हेम संतुष्टि सेवा आश्रम सभागार में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।
चुनाव अधिकारी गोपाल दास बंसल एवं डॉ. सतीश अग्रवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।

मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, संरक्षक सुरेश अग्रवाल एवं अनूप अग्रवाल के सानिध्य में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
चुनाव में कुलवंत मित्तल को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही राजीव खेमका महामंत्री, राकेश अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र अग्रवाल उपाध्यक्ष, संजय अग्रवाल मंत्री, डॉ. हिमांशु अग्रवाल उप मंत्री, सुनील कुमार अग्रवाल सह मंत्री, मोहनलाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, समीर अग्रवाल अंकेक्षक, जयेश अग्रवाल संगठन मंत्री तथा अनिल गोयल को कानूनी सलाहकार निर्वाचित किया गया।
इसके अतिरिक्त 18 सदस्यीय कार्यकारिणी में निखिल अग्रवाल, जितेंद्र जैन, अंकुर गर्ग, राजीव बंसल, पंकज अग्रवाल, नितिन बंसल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मुकेश चंद्र अग्रवाल, जतिन गर्ग, सचिन गोयल, विजय सिंघल, संजीव जैन, विकास गर्ग, गौरव गोयल, शेखर अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग एवं सतीश गोयल का निर्वाचन संपन्न हुआ।
संगठन के चुनाव सदैव आपसी सहयोग और सामंजस्य के साथ निर्विरोध संपन्न होते रहे हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी सभी प्रत्याशियों के बीच आपसी सहमति से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।

