बॉलीवुड अभिनेता जायद खान और सुजैन की मां, प्रसिद्ध अभिनेत्री और निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन खान का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रही जरीन खान ने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स में शोक की लहर दौड़ गई।
इस बीच जरीन खान का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे, जिनमें ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जायद खान हाथ में मटकी लिए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों में यह चर्चा शुरू हो गई कि जरीन खान का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ दीं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो मुस्लिम है फिर क्यों ऐसा कर रहे हैं?” वहीं दूसरे ने लिखा, “क्या जरीन हिंदू थी?”
जानकारी के अनुसार, जरीन खान पारसी धर्म से थीं, जबकि उनके पति संजय खान इस्लाम धर्म को मानते हैं। कई लोगों का मानना है कि जरीन खान ने अपने जीवन में हिंदू और इस्लाम दोनों धर्मों के रिवाजों का पालन किया।
जरीन खान का निधन न केवल खान परिवार के लिए, बल्कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा क्षति का क्षण है।

