आगरा: Agra Development Authority (एडीए) के क्षेत्रान्तर्गत रकाबगंज वार्ड में आज दिनांक 25.02.2026 को अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री अनिल चौधरी पुत्र श्री महेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा भवन संख्या 49ए, एलआईजी नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी, आगरा (प्रथम तल) की छत (द्वितीय तल) पर अनाधिकृत निर्माण किया गया था।
इस पर उ०प्र० नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
यह कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ता, बेलदार (लेबर) तथा पुलिस बल की मौजूदगी में संपादित की गई।
एडीए ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
— Times of Taj Desk

