मिर्ज़ा मुकीम बेग ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
आगरा। शहर के शाहगंज क्षेत्र स्थित आजमपाड़ा में हज़रत सैय्यद बाले पीर की दरगाह शरीफ पर आयोजित तीन दिवसीय 29वें उर्स मुबारक के अवसर पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। उर्स के मौके पर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं।
इस अवसर पर ऑल इंडिया इत्तिहाद ए मुसलमीन के संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकीम बेग ने दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती हैं, जिन पर चलकर समाज में एकता को मजबूत किया जा सकता है।

उर्स के दौरान मिर्ज़ा मुकीम बेग ने दरगाह के सज्जादानशीन मीर शाह कादरी से मुलाकात कर उर्स मुबारक की मुबारकबाद पेश की। दोनों के बीच समाज में भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देने को लेकर भी चर्चा हुई।
दरगाह परिसर में देर रात तक अकीदतमंदों का आना-जाना लगा रहा। उर्स में कुरआनख्वानी, फातिहाख्वानी और महफिल-ए-दुआ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
इस मौके पर शहर महामंत्री तैय्यब अली खास तौर पर मौजूद थे

